आज संभल हिंसा में 21 लोगों की गिरफ़्तारी -विपक्ष पड़ रहा है सत्ता पक्ष पर भारी!
journo sam, November 25, 2024जहां एक ओर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष इस मुद्दे को लेकर बवाल खड़ा कर रही है, वहीं संभल हिंसा में 21 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । साथ ही यहां 1 दिसंबर तक बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है । इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
कल क्या हुआ संभल में ?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल में कल भारी हिंसा हुई. जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 5 लोगों की मौत हो गई, 20 सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन के चार कर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए. इस दौरान पत्थर-ईंटें फेंके गए, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया। मुरादाबाद के संभागीय आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं, एसपी के पीआरओ के पैर में गोली लगी, सीओ को छर्रे लगे और हिंसा में 20 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए । उन्होंने कहा कि एक कांस्टेबल के सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।