Home / जुर्म / सलमान खान के बाद अब किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Videos_01

सलमान खान के बाद अब किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

शाहरुख की जान का दुश्मन कौन?

शाहरुख खान को मिली धमकी के मामले में नया मोड़ सामने आया है रायपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक फैज़ान ने मुंबई पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि उसका फोन चोरी हो गया था जिसकी सूचना उसने पहले से ही पुलिस को दी थी, इस मामले में पुलिस ने आरोपी से घंटों पूछताछ भी की है|

शाहरुख खान को मिली धमकी

जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है, तो वही बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान छत्तीसगढ़ के रायपुर के निवासी फैजान नाम के शख्स ने जान से मारने की धमकी भरे फोन पर 50 लाख रुपये की मांग की है वहीं जब इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को मिली तो मुंबई पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करते हुए फैज़ान नामक युवक को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया दरअसल शाहरुख खान के बांद्रा स्थित‘मन्नत’घर में है. दरअसल मुंबई पुलिस के जवान को पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन पर धमकी भरा कॉल आया था

शाहरुख खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

जब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग कि तरफ से सलमान खान को धमकी मिली है तबसे मुंबई पुलिस पहले से और भी ज्यादा सचेत हो गई है इसी कड़ी में जब किंग खान को जब जान से मारने की धमकी वाला कॉल आया तब से महाराष्ट्र पुलिस की नींद उड़ी हुई है इसी वजह से पुलिस इस मामले को बहुत ही गंभीरता से ले रही है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है इसी को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया और उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी है| फैज़ान की गिरफ्तारी के बाद में मुंबई पुलिस ने आरोपी को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है और अब CBI अपने स्तर पर पुछताछ कर रही है 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner