Home / जुर्म / युवती को बिहार पुलिस का एग्जाम दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, लड़की की हालत गंभीर
Videos_01

युवती को बिहार पुलिस का एग्जाम दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, लड़की की हालत गंभीर

युवती को बिहार पुलिस का एग्जाम दिलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, लड़की की हालत गंभीर

बिहार। बिहार के नालंदा जिले से दिल दहलाने वाली घटना समने आई है। जिसमें एक बाइक सवार युवक और युवती को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, युवक युवती को बिहार पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए एक्जाम सेंटर लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक भयकंर सड़क हादसा हुआ और युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं युवती को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का इलाज जारी है। डॉ. ने बताया कि युवती भी गंभीर रुप से जख्मी है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया।

कहां हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चौहान मोड़ के समीप हुआ है, जो नूरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द निवासी देवानंद पासवान के (25) वर्षीय पुत्र तूफान कुमार के रूप में हुई है। जबकि जख्मी युवती थरथरी थाना क्षेत्र के करियावां गांव निवासी मनोज पासवान की पुत्री माधुरी कुमारी है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि तूफान कुमार, अपनी फुफेरी बहन माधुरी कुमारी को बाइक से शेखपुरा सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में चौहान मोड़ के समीप पीछे से अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस घटना में तूफान कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माधुरी कुमारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
  
वहीं इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं जख्मी युवती को प्राथमिक उपचार के उपरांत सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि, ट्रैक्टर को हमने अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन न. के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है।
 

 

 

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner