Home / जुर्म / हमसफर में छेड़खानी, नाबालिक से रेलकर्मी करता रहा गंदी हरकत
Videos_01

हमसफर में छेड़खानी, नाबालिक से रेलकर्मी करता रहा गंदी हरकत

UTTAR PRADESH: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हमसफर एक्सप्रेस में एक नाबालिग से छोड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग ने शुक्रवार को कानपुर जीआरपी के सामने अपने बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने करीब सवा घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। जब नाबालिग ने अपनी मां को बताने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसको डरा दिया।

लेकिन किसी तरह नाबालिग ने हिम्मत जुटा कर अपनी मां को आरोपी की हरकतों के बारे बताया। जब मां ने आरोपी से कहा सुनी की तो यह बात आसपास बैठे यात्रियों के कान में पड़ी। इस दौरान आसपास मौजूद यात्रियों ने नाबालिग से छेड़छाड़ की बात सुनकर आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ के मार से आरोपी की घायल आरोपी अस्पताल में दम तोड़ देता है और उसकी मौत हो जाती है। करीब आधे घंटे बाद टीटीई और रेलवे का सुरक्षा स्टॉफ पहुंचा। इस बीच नाबालिग के पिता ने 139 पर सूचना दे दी। पुलिस ने उस मामले में केस दर्ज किया था।

बता दें कि आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। रेलवे में ही कार्यरत था। उसको अपने पिता की मौत के बाद ग्रुप डी में नौकरी मिली थी। वह लंबे समय से अपनी पत्नि से भी अलग रहता था। उसका एक भाई भी है जो अपने परिवार के साथ अलग रहता है। इसकी पत्नी और बेटी इससे अलग रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार सुबह मृतक के चाचा जय प्रकाश को शव सौंप दिया गया। 

भीड़ की मार से आरोपी की मौत

सरसौल के डॉ. विशाल गौतम और बिधनू के डॉ. अवधेश यादव के पैनल ने मृत रेलकर्मी का पोस्टमॉर्टम किया। जिसकी पूरी वीडियो फोटोग्राफी की गई है। गुरुवार रात 11 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे के बीच करीब छह घंटे चले इस पोस्टमॉर्टम में प्रशांत की दोनों तरफ की पसलियां टूटी मिलीं थीं। पसलियां फेफड़ों को फाड़ के अंदर घुस गईं। सिर, पीठ, छाती के नीचे तक पिटाई की वजह से आईं 10 से ज्यादा गंभीर चोटें मिलीं। सिर व छाती में खून भरा हुआ था। अधिक खून बहने से प्रशांत की मौत होने की आशंका जाताई गई है।

जांच जुटी जीआरपी

बता दें कि हमसफर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले की जांच अब जीआरपी को सौंप दी गई है। जीआरपी सेंट्रल की हिरासत में आरोपी रेल कर्मी की मौत तफतीश जीआरपी सीओ सुनीता सिंह की निगरानी में की जाएगी। एसपी जीआरपी प्रयागराज अभिषेक यादव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। ट्रेन में हुई छेड़छाड़ व मारपीट से लेकर आरोपी को हिरासत में लेने के बाद हुई मौत तक हर पहलू की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी जीआरपी को सौपेंगी।

SP GRP प्रयागराज ने दिए आदेश

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में यात्रियों ने ट्रेन में ही आरोपी रेल कर्मी प्रशांत को बुरी तरह पीटा और उसके बाद जीआरपी के हवाले कर दिया। वहीं इसी दौरान नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। घायल आरोपी प्रशांत को अस्पताल भेजने में जीआरपी को करीब सात घंटे का समय लग गया था।

आरोपी के परिवार ने नहीं दी कोई तहरीर

हमसफर एक्सप्रेस में सवार रेलकर्मी प्रशांत कुमार के परिजनों ने मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद शव मृतक के चाचा जय प्रकाश और मामा प्रमोद को सौंप दिया है। जिसके बाद वह देर रात शव मुजफ्फरपुर के समस्तपुर स्थित पैतृक निवास ले गए।

ऐशबाग जीआरपी को किया मामला ट्रांसफर

रेलकर्मी के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से लिखित रूप में इनकार किया है। हालांकि उनके तैनाती स्थल मुजफ्फरपुर में रिपोर्ट और घटना का ब्यौरा भेज दिया है। शुक्रवार सुबह पर्चा काटते हुए ऐशबाग जीआरपी को मामला सौंप दिया गया है। वहीं से आगे की कार्रवाई होगी।

क्या था पूरा मामला

बरौनी-दिल्ली हमसफर (क्लोन स्पेशल) एक्सप्रेस के एसी कोच में रेलकर्मी ने एक नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। इस पर भीड़ ने उसे जमकर पीट दिया। इतना ही नहीं भीड़ उसे पीटते हुए लखनऊ से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक लेकर आई। यहां आरोपी को जीआरपी के हाथों में सौंप दिया और जीआरपी उसे थाने ले गई। जीआरपी की हिरासत में आने के बाद उसको मेडिकल के जांच के लिए ले जाया जा रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उसे केपीएम अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नाबालिग की मां की तहरीर पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर मामला लखनऊ ट्रांसफर कर दिया। यह पूरी घटना बुधवार सुबह की है।

आरोपी करने लगा बहस

रेलकर्मी प्रशांत कुमार के खिलाफ शिकायत करते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने पहले तो बेटी को अपनी सीट पर बैठा लिया था। उसके बाद बेटी से छेड़छाड़ की। जब बेटी ने ये बात बतानी चाही आरोपी ने उसे धमकाया। बेटी डरी-सहमी चुपचाप बैठी रही। कुछ देर बाद जब वह अपनी मां के साथ टॉयलेट गई, वहां उसने आपबीती सुनाई। जब उन्होंने आरोपी रेलकर्मी से पूछताछ की तो वह बहस करने लगा। इसके बाद पीडिता की मां ने ट्रेन के ऐशबाग स्टेशन से आगे निकलने के बाद बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की सूचना दी। मां की तरफ से दी गई तहरीर का समय रात के ढाई बजे का है। जब उन्होंने आरोपी रेलकर्मी से पूछताछ की तो वह बहस करने लगा।

4.000
Fans
3.000
Followers
2.000
Subscribers
side-banner