पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आठवीं व्याख्यानमाला का 22 दिसंबर को होगा आयोजन।
journo sam, December 02, 2024छतरपुर में महाराजा छत्रसाल ऑडिटोरियम, किशोर सागर तालाब के पास होगा आठवां आयोजन
सतना/ छतरपुर: समाजसेवा एवं पीड़ित मानवता के साथ ही समाज के सभी वर्गों के लिए क्रियाशील पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास अपने विविध कार्यक्रमों एवं आयोजनों द्वारा समाज को सशक्त बनाने में महती भूमिका का निर्वहन करता रहा है। शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, खेल, महिला सशक्तिकरण के साथ ही बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना जगाने में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा विविध कार्य किए जाते हैं। सेवा न्यास ने समसामयिक विषयों पर व्याख्यानमालाओं का आयोजन कर बौद्धिक चेतना जगाने का काम किया है। इस कड़ी में न्यास की ओर से विभिन्न विषयों पर अब तक सात व्याख्यानमालाओं का आयोजन किया जा चुका है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए न्यास की ओर से आठवीं व्याख्यानमाला का आयोजन 22 दिसंबर 2024 (रविवार) को छतरपुर में आयोजित किया है। इस व्याख्यानमाला का विषय ‘वर्तमान में सनातन धर्म की महत्ता’ है। इसका आयोजन छतरपुर में महाराजा छत्रसाल ऑडिटोरियम, किशोर सागर तालाब के पास होगा।
‘वर्तमान में सनातन धर्म की महत्ता’ विषय पर प्रवाहित होगा विचार प्रवाहः विनोद रावत
प्रो. बृज किशोर कुठियाला जी होंगे मुख्य वक्ता
इस व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद्, चिंतक एवं पूर्व कुलपति, माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल (म.प्र.), पूर्व अध्यक्ष, राज्य उच्च शिक्षा परिषद, हरियाणा प्रो. बृज किशोर कुठियाला जी होंगे। व्याख्यानमाला की अध्यक्षता पूज्य महंत श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी
रामदास जी महाराज
दंदरौआ धाम सरकार(भिंड) करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री दयानिधि उर्मलिया जी (संगठन मंत्री) प्राध्यापक परिषद ERDC नागपुर होंगे।
डॉ. राकेश मिश्र देंगे प्रास्ताविक भाषण
इस व्याख्यानमाला में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष, शिक्षाविद, चिंतक एवं समाजसेवी डॉ. राकेश मिश्र प्रास्ताविक भाषण प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनोद कुमार रावत ने बताया कि व्याख्यानमाला का आयोजन दोपहर तीन बजे से किया जाएगा।सभी सनातन संस्कृति प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है।